एक काल्पनिक धरती थी। जहां कई देश थे। एक था दीमकिस्तान। स्वाभाविक है। वह भी काल्पनिक था। दीमकिस्तान में अंधेर नगरी थी। एक नहीं बहुत सारी। या कहें कि लगभग पूरे देश की नगरी। सारी नगरी अंधेर थी।
वहां काल्पनिक राजा था। चौपट राजा। मजेदार बात है। वहां जनता भी चौपट थी। जनता दिखने में इंसानों की तरह थी। पर अंदर कुछ और था। अंदर से सब दीमक थे। बस खाल बदल ली थी।
दीमकिस्तान का इतिहास समृद्ध था। हजारों साल पुराना इतिहास। दीमक गुटों में बंटे थे। जैसे अपने यहां जातियां हैं। क्या आप जानना चाहते हैं? दीमकिस्तान की कहानी। कहानी सुनी-देखी लगेगी। ज्यादातर में लगेगा अपने देश जैसा।
